प्रदूषण ( Pollution )
प्रदूषण ( Pollution ) परिभाषा - हमारे वातावरण में होने वाला वह अवांक्षनीय परिवर्तन जो मनुष्यों व अन्य जीव जंतुओं के लिए हानिकारक होता है उसे प्रदूषण कहते हैं| प्रदूषण के प्रकार - संदमित करने वाले माध्यम के आधार पर प्रदूषण कई प्रकार का होता है | जैसे - (1) वायु प्रदूषण ( Air pollution ) (2) जल प्रदूषण ( Water pollution ) (3) मृदा प्रदूषण (soil pollution ) (4) ध्वनि प्रदूषण (noise pollution ) (5) रेडियोएक्टिव प्रदूषण (Radioactive pollution ) (1) वायु प्रदूषण ( Air pollution ) हमारे वातावरण( वायु )में होने वाला वह अवांक्षनीय परिवर्तन जो मनुष्यों व अन्य जीव जंतुओं के लिए हानिकारक होता है उसे वायु प्रदूषण कहते हैं| वायु प्रदूषण के कारण - वायु प्रदूषण के दो कारण मुख्यतः हैं - [A] मानवजनित कारण [B] प्राकृतिक कारण [A] मानवजनित कारण - (1) स्वचालित वाहनों से निकलने वाले धुएँ से (2) घरेलू ईंधन के रूप में लकड़ी के इस्तेमाल से (3) कल - कारखानों से निकलने वाले धुएँ से (4) कूड़ा - करकट इधर उधर फेकने से (5) वनोन...