पर्यावरण (Environment )
पर्यावरण (Environment )
पर्यावरण शब्द दो शब्दों परि + आवरण से मिलकर बना हुआ है | परि का अर्थ होता है -'चारों ओर से ' तथा आवरण का अर्थ होता है - 'घिरा हुआ ' |
अतः पर्यावरण वह स्थान होता है जहाँ प्रत्येक जीव के रहने लायक एक उचित माध्यम होता है, जहाँ वह जीव आसानी से अपना जीवन निर्वाह कर सकता है |
पर्यावरण में वो सभी भौतिक, जैविक, वायवीय आदि कारक होते हैं, जिसकी सहायता से सभी जीव आसानी से रहते हैं ओर अपना जीवन निर्वाह भी आसानी से कर लेते हैं |
पर्यावरण में सभी प्राकृतिक संसाधन मौजूद होते हैं जिसका उपयोग करके सभी जीव अपने जीवन को सुखमय बनाते हैं और सुखपूर्वक पृथ्वी पर निवास करते हैं |
अतः हमारा कर्तव्य बनता है कि हम अपने पर्यावरण को कोई भी नुकसान न पहुँचाये | जिससे हमें और अन्य जीवों को नुकसान पहुँचे |
पर्यावरण एक अविभाज्य समष्टि हैं तथा जैविक व अजैविक तत्वों वाले पारस्परिक क्रियाशील तंत्रो से इसकी रचना होती हैं |
पर्यावरण के तीन संघटक हैं -
(1) भौतिक या अजैविक संघटक - स्थल ,वायु ,जल
(2)जैविक संघटक - पादप, मनुष्य, जंतु ,सूक्ष्म जीव
(3)ऊर्जा संघटक - सौर्य ऊर्जा, भू तापीय ऊर्जा
लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए प्रतिवर्ष 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है |

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें