कृषि में कीटनाशक और खर पतवार नाशक दवाओं के हानिकारक प्रभाव

कृषि में कीटनाशक और खर पतवार नाशक दवाओं के हानिकारक प्रभाव-
कीटनाशक वह दवाएं होती हैं जिसका प्रयोग कृषि कार्य में फसलों को हानि पहुंचाने वाले कीटों को मारने के लिए किया जाता है, जबकि खरपतवार नाशक दवाएं वह  रसायन होता है जिसका प्रयोग कृषि कार्य मेंफसलों के बीच में  उगे हुए अनावश्यक खरपतवारों को नष्ट करने में किया जाता है|
          आज  की आधुनिक कृषि पद्धति में हम तमाम वैज्ञानिक उपकरणों और हानिकारक रसायनों का प्रयोग बहुत ही अधिक मात्रा में करते चले जा रहे हैं| परंतु इन हानिकारक रसायनों का इस्तेमाल करने से हमारे वातावरण, सभी जानवरों, पेड़ पौधों और मनुष्यों के स्वास्थ्य पर बहुत ही हानिकारक प्रभाव पड़ रहा है|
         इन हानिकारक रसायनों के प्रभाव से मृदा प्रदूषण के साथ-साथ जल प्रदूषण और वायु प्रदूषण भी होता है| जिससे मनुष्य और वनस्पतियों और जंतुओं के स्वास्थ्य पर बहुत ही प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है|

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ग्लोबल वार्मिंग ( हरित गृह प्रभाव )(Global warming or green house effect )

प्रदूषण ( Pollution )

पर्यावरण (Environment )